15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Career Counseling: छात्रों के लिए बड़ा अवसर, 16 अप्रैल को करियर वेबिनार, विशेषज्ञों से मिलेगा मार्गदर्शन

higher education India: सही विषय और करियर चयन में मिलेगी स्पष्ट दिशा। 10वीं और 12वीं के बाद विकल्पों पर होगी विस्तृत चर्चा। दूर-दराज के छात्र भी YouTube के माध्यम से जुड़ सकेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 15, 2026

Rajasthan Education New

Career Webinar: जयपुर। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद सही विषय और करियर का चयन विद्यार्थियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण निर्णय बन गया है। इसी महत्वपूर्ण मोड़ पर छात्रों को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा 16 अप्रैल को एक विशेष करियर मार्गदर्शन वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। यह वेबिनार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा।

वेबिनार का विषय ‘सही निर्णय, सुनहरा भविष्य : 10वीं के बाद उपयुक्त विषय चयन एवं 12वीं के बाद का उपयुक्त मार्ग’ रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े निर्णयों में सहायता प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों, करियर विकल्पों और बदलते समय के अनुरूप उभरती संभावनाओं के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

इस वेबिनार की खास बात यह है कि इसमें पूर्व छात्र भी भाग लेंगे, जो अपने अनुभव साझा करेंगे। वे बताएंगे कि किस प्रकार उन्होंने 10वीं और 12वीं के बाद सही निर्णय लेकर अपने करियर को सफल दिशा दी। उनके अनुभव छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, करियर विशेषज्ञ भी इस वेबिनार में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। वे छात्रों की रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनने के लिए आवश्यक सुझाव देंगे। साथ ही, 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न विकल्पों जैसे उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स, स्किल आधारित पाठ्यक्रम और अन्य करियर मार्गों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह वेबिनार YouTube के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्र भी आसानी से इसमें भाग ले सकेंगे। छात्र दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे जुड़कर इस महत्वपूर्ण सत्र का लाभ उठा सकते हैं।

राज्य सरकार की यह पहल छात्रों को न केवल सही दिशा प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और जागरूक बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगी।