
Summer Heat India: जयपुर. राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज काफी गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी सक्रिय है, जो जमीन से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 110 नॉट्स की रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी प्रभावी बनी हुई है।
इसके अलावा 15 अप्रैल की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका राजस्थान के मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। यह सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक होगा, जिससे कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की स्थिति बन सकती है।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Updated on:
15 Apr 2026 02:27 pm
Published on:
15 Apr 2026 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
