जयपुर

Jammu Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में झुंझुनूं के जवान समेत 9 शहीद, कल आएगा पार्थिव देह

Jammu Kashmir Terror Attack : जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में झुंझुनूं के जवान अजय सिंह शहीद हो गए।

less than 1 minute read
Jul 16, 2024

Doda Encounter : डोडा के उत्तरी क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में 9 जवानों ने अपनी जान गवां दी। इस मुठभेड़ में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भैसावता कलां निवासी अजय सिंह ने भी अपनी जान की कुर्बानी दे दी। शहीद अजय सिंह का पार्थिव देह बुधवार 17 जुलाई को लाया जाएगा जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था संयुक्त अभियान

अधिकारियों के मुताबिक डोडा के उत्तरी क्षेत्र में अंतकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद भारतीय सेना और जेकेपी का संयुक्त अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा के जंगलों में संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। ये मुठभेड़ तकरीबन 20 मिनट तक चला जिसमें कई जवान घायल हो गए। अब जो ताजा अपडेट सामने आ रही है उसके मुताबिक, इस मुठभेड़ में 9 जवानों ने अपनी जान गवां दी जिसमे से एक शहीद अजय सिंह हैं जो राजस्थान के झुंझुनूं जिला निवासी हैं। शहीद अजय सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को सिंघाना के भैसावता पहुंचेगा जिसके बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर