जयपुर

Driver Exam : ड्राइवर भर्ती परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन

Rajasthan Driver Exam 2024 : ड्राइवर परीक्षा को लेकर भ्रम खत्म, आरएसएमएसएसबी का नया नोटिस। आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी बातें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 3:09 PM IST
Rajasthan Driver Bharti 2025
Rajasthan Driver Bharti 2025

जयपुर। यदि आप राजस्थान में वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नया अपडेट आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 " नॉट सीईटी " के आधार पर ही की जाएगाी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 44 भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कलैण्डर जारी किया था। इस परीक्षा कलैण्डर में वाहन चालक भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता के रूप में सीईटी लिखा था।


इससे वाहन चालक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। क्योंकि वाहन चालक के नोटिफिकेशन में सीईटी का कोई उल्लेख ही नहीं किया गया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित विज्ञिप्त जारी कर स्पष्ट किया है कि वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 पर अंकित सीईटी के स्थान पर नॉन सीईटी ही पढा जाए।

23 नवम्बर को होगी परीक्षा

वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसी वर्ष 23 नवम्बर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए 2756 पदों पर परीक्षा आयोजित होगी।
इस भर्ती परीक्षा के लिए 27 फरवरी से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी 28 मार्च तक आवेदन भरे जा सकेंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार दस मार्च तक ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए 8691 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके थे।

Updated on:
10 Mar 2025, 3:09 PM IST
Published on: