
Cooperative department is a big hurdle in the benefit of farmers in MP
जयपुर। देश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। भारत सरकार ने "Prime Minister’s Package for Employment and Skilling" के तहत टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप की विशेष योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ युवाओं को अगले 5 वर्षों में 12 महीने की इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।
भारत सरकार की इस योजना के तहत चयनित युवाओं को 12 महीने तक इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 5000 रुपए का स्टाइपेंड और 6000 रुपए की अनुदान राशि मिलेगी। यह योजना उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो 10वीं, 12वीं पास, डिप्लोमा या स्नातक कर चुके हैं और फिलहाल न तो पढ़ाई कर रहे हैं और न ही किसी पूर्णकालिक रोजगार में हैं।
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान में कुल 4,839 पद उपलब्ध कराए गए हैं। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के प्रशिक्षण निदेशक एस.के. खंडेलवाल ने बताया कि राज्य में संचालित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को 8 मार्च (शनिवार) और 9 मार्च (रविवार) को भी खोलने का निर्णय लिया गया था।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक युवा PMIS पोर्टल (https://pminternshipscheme.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है।
इस योजना से देश के लाखों युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उन्हें टॉप कंपनियों में काम करने का अनुभव भी प्राप्त होगा। इससे उनका कौशल विकास होगा और भविष्य में स्थायी रोजगार पाने में भी मदद मिलेगी।
"Prime Minister’s Package for Employment and Skilling" के तहत लाई गई यह योजना उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो नौकरी की तलाश में हैं और अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। सरकार का यह कदम देश में रोजगार बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Updated on:
10 Mar 2025, 11:13 AM IST
Published on:
10 Mar 2025, 11:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.