जयपुर

मासूम बेटी को पिता के हवाले कर काम पर गई थी मां… वापस लौटी तो बेटी की हालत देखकर सन्न रह गई.. इस हालात में मिला पति…

Rajasthan News: मासूम बेटी को पिता के हवाले कर काम पर गई थी मां... वापस लौटी तो बेटी की हालत देखकर सन्न रह गई.. इस हालात में मिला पति...
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2023, 11:11 AM IST
Ajmer Crime news
Ajmer Crime news

Rajasthan News: एक तरफ जहां सरकार से लेकर विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं महिला सुरक्षा को लेकर तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं, वहीं अपने ही घर में उनके साथ ऐसा हो जाए तो इससे शर्म की बात दूसरी नहीं हो सकती है। ऐसा ही एक मामला अजमेर से सामने आया है जहां कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ कुकर्म किया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। इसमें दस साल की मासूम से नशेड़ी पिता ने बलात्कार किया। रामगंज थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार चन्दरदायी नगर क्षेत्र में रहने वाली परिवादिया ने दस वर्षीय पुत्री के साथ उसके पिता द्वारा बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट दी।

उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह रात्रिकालीन पारी में काम करती है। वह सुबह घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। उसका पति शराब पीने का आदि है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर बयान दर्ज करवाए। पुलिस पड़ताल में आया कि आरोपित पेशे से ऑटो चालक है। छह साल पहले उसकी पहली पत्नी उसे छोड़ गई। इसके बाद आरोपित ने दूसरा विवाह किया। बालिका आरोपित की पहली पत्नी की संतान है।

Updated on:
26 May 2023, 11:11 AM IST
Published on: