जयपुर

शराब के नशे में नवजात का अंतिम संस्कार करना भूले परिजन, अस्पताल टैग से खुला पूरा मामला

Jan 22, 2026
Feature image

जयपुर. रामनिवास बाग गेट के पास खुले में नवजात का शव मिलने से बुधवार को इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेके लोन अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान शव पर महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट का अस्पताल टैग लगा मिला, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

अस्पताल टैग से खुला राजपुलिस के अनुसार नवजात के शरीर पर लगे टैग पर महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट का नाम दर्ज था। टैग के आधार पर अस्पताल से संपर्क किया गया तो पता चला कि कठूमर, अलवर निवासी उदय सिंह की पत्नी अनीता को प्रसव के लिए महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बुधवार बच्चा मृत पैदा हुआ था।

दाह संस्कार की जानकारी नहीं थी

पुलिस जांच में सामने आया कि पिता उदय सिंह अपने एक दोस्त के साथ नवजात के अंतिम संस्कार के लिए आदर्श नगर श्मशान घाट जा रहा था। रास्ते में दोनों ने शराब पी ली और नशे की हालत में नवजात के शव को रामनिवास बाग गेट के पास रखकर वहीं बैठ गए। बाद में नशे के कारण दोनों गार्डन में सो गए और अंतिम संस्कार करना भूल गए। जब लोगों ने खुले में नवजात का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पूरा खुलासा हो गया।

Updated on:
22 Jan 2026 12:28 pm
Published on:
22 Jan 2026 12:28 pm