22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav : 302 निकायों का रिजल्ट घोषित, भाजपा ने 198 सीटों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस के खाते में 94 निकाय

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में नगरीय निकाय के प्रमुखों के चुनाव में सोमवार देर शाम तक 302 निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए, जिनमें भाजपा 198 निकायों में अध्यक्ष बनाकर आगे रही और 94 निकाय कांग्रेस के खाते में आए।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Mayor Chairman District President post result

Rajasthan Nikay Chunav : फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Nikay Chunav : जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय के प्रमुखों के चुनाव में सोमवार देर शाम तक 302 निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए, जिनमें भाजपा 198 निकायों में अध्यक्ष बनाकर आगे रही और 94 निकाय कांग्रेस के खाते में आए। सात निगमों के परिणाम में अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, पाली, उदयपुर के छह निगम जीत भाजपा आगे रही। बीकानेर में कांग्रेस ने कब्जा जमाया। भाजपा को करीब 65 प्रतिशत और कांग्रेस को करीब 31 प्रतिशत निकाय मिले। शेष 10 निकाय निर्दलीयों और छोटे दलों के हिस्से आए। सूरतगढ़ का रिजल्ट भाजपा के खाते में आया है।

हाईकोर्ट ने रात तक सुनी चुनावी याचिकाएं

अवकाश के बावजूद मामलों की गंभीरता को देखते हुए रविवार व सोमवार को हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित प्रधान पीठ व जयपुर पीठ में सुनवाई के लिए विशेष बेंच बनाई गई। हाईकोर्ट के दखल के बाद इसका असर नतीजों तक दिखा। अवकाश के बावजूद निकाय चुनाव को लेकर अवैध गिरफ्तारी, बंदूक की नोंक पर अपहरण व सरकारी मशीनरी दुरुपयोग के आरोपों से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पार्षदों को गिरफ्तारी से राहत दिलाई।

केकड़ी नगर पालिका सभापति का मामला सोमवार तड़के 3 बजे हाईकोर्ट पहुंचा, जिस पर हाईकोर्ट ने सुबह करीब 8 बजे विशेष बेंच गठित कर सुबह 9 बजे सुनवाई का समय तय किया।

देर से आएंगे तीन नतीजे

मतदान समय बढ़ाए जाने के कारण खाटूश्यामजी नगरपालिकाओं और तिजारा नगर परिषद के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। वहीं एक पार्षद के गायब होने के कारण हाईकोर्ट के दखल के बाद श्रीविजयनगर में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना रोक दी है।

दिलचस्प आंकड़े

32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जिनमें 28 भाजपा के हैं। कांग्रेस के दो (सरमथुरा, भीम) और निर्दलीय दो (धौलपुर, सादुलशहर) निर्विरोध रहे।

छोटे दलों की सेंध

बारां नगर परिषद में आप की शीतल राठौर जीतीं। बीकानेर के नोखा में माकपा के बजरंगलाल और नागौर के मुंडवा में रालोपा की अलका ने बाजी मारी।

सबसे युवा चेहरा

बालोतरा जिले के धोरीमन्ना में भाजपा की 21 वर्षीय कीर्ति गुंसाईवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनीं।

सबसे बड़ी जीत

नागौर नगर परिषद में भाजपा की संतोष को 60 में से 55 वोट मिले।

पार्टीवार तस्वीर

दल निकाय
भारतीय जनता पार्टी 198
कांग्रेस 94
निर्दलीय 7 (धौलपुर, सादुलशहर, हनुमानगढ़, सूरजगढ़, टोड़ाभीम, रियाबडी व फतहनगर सानवाड़)
आम आदमी पार्टी 1 (बारां)
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) 1 (नोखा)
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1 (मूंडवा)
कुल घोषित अध्यक्ष 302