22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Municipal Elections: उपमहापौर चुनाव के दिलचस्प नतीजे: कहीं बहुमत हारा, कहीं लॉटरी चली, और यहां निर्विरोध ही मार ली बाजी

Deputy Mayor Election in Rajasthan : सात निगमों में डिप्टी मेयर के चुनाव ने चौंकाया। बीकानेर में कांग्रेस के 42 पार्षद, फिर भी भाजपा का डिप्टी मेयर; पाली में निर्दलीय की बाजी 40-40 वोट पर लॉटरी, 29-29 पर भी फैसला; राजस्थान के निगमों में उपमहापौर चुनाव के दिलचस्प नतीजे।
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 22, 2026

Deputy Mayor Election

Photo AI

Rajasthan Municipal Elections: जयपुर। राजस्थान के सात नगर निगमों में मंगलवार को हुए उपमहापौर चुनाव ने कई जगह पार्षदों के संख्या बल से अलग तस्वीर दिखाई। कहीं बहुमत के बावजूद पद हाथ से निकल गया तो कहीं बराबर वोटों के बाद लॉटरी ने फैसला किया। पाली में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई, जबकि भीलवाड़ा में महापौर के बाद उपमहापौर भी निर्विरोध चुना गया। कुल सात निगमों में भाजपा के छह प्रत्याशी जीते और पाली में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महबूब टी विजयी रहे। जयपुर, जोधपुर और कोटा में उपमहापौर चुनाव बाद में होगा।

बीकानेर: बहुमत कांग्रेस का, कुर्सी भाजपा के पंकज गहलोत की

बीकानेर नगर निगम में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। महापौर पद कांग्रेस के अनिल कल्ला के पास है और निगम में कांग्रेस के 42 पार्षद हैं, लेकिन उपमहापौर पद भाजपा के पंकज गहलोत ने जीत लिया। गहलोत को 40 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो को 38 वोट मिले। एक वोट नोटा और एक वोट निरस्त हुआ। कांग्रेस के घोषित संख्या बल की तुलना में उसके प्रत्याशी को चार वोट कम मिले। इसी अंतर ने पूरा समीकरण बदल दिया। नतीजा आते ही भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। इस तरह बीकानेर में महापौर और उपमहापौर अलग-अलग दलों के हो गए।

अजमेर: 40-40 पर अटका मुकाबला, पर्ची ने हेमंत सांखला को जिताया

अजमेर में उपमहापौर चुनाव का फैसला वोटों से नहीं, बल्कि लॉटरी से हुआ। भाजपा के हेमंत सांखला और कांग्रेस के नोरत गुर्जर को 40-40 वोट मिले। बराबरी के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पर्ची से फैसला किया गया। इसमें भाजपा के हेमंत सांखला के नाम की पर्ची निकली और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को भाजपा की अनामिका शर्मा महापौर चुनी गई थीं। खास बात यह रही कि 80 सदस्यीय निगम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। इसके बावजूद भाजपा ने महापौर और उपमहापौर दोनों पद अपने नाम कर लिए।

पाली: 29-29 की बराबरी, निर्दलीय महबूब टी की लॉटरी में जीत

पाली में भी उपमहापौर की कुर्सी का फैसला बराबरी के बाद हुआ, लेकिन यहां बाजी निर्दलीय महबूब टी के हाथ लगी। महबूब टी और भाजपा के विक्रम पाल सिंह को 29-29 वोट मिले। एक वोट निरस्त हुआ और एक वोट नोटा में गया। 65 वार्ड वाले निगम में पांच पार्षदों ने मतदान नहीं किया। बराबरी के बाद निर्धारित प्रक्रिया से फैसला किया गया और महबूब टी विजयी घोषित हुए। महबूब टी ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। पाली में महापौर भाजपा की नमिता बुबकिया हैं, लेकिन उपमहापौर पद निर्दलीय के पास गया है।

उदयपुर: 32 वोट से जीते भाजपा के दिनेश भट्ट

उदयपुर नगर निगम में भाजपा के दिनेश भट्ट ने कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 32 वोट के बड़े अंतर से हराकर उपमहापौर पद हासिल किया। 80 सदस्यीय निगम में भट्ट को 56 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मेघवाल के खाते में 24 वोट आए। मतदान के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, नगर निगम टाउनहॉल के बाहर भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी और जश्न शुरू कर दिया। इससे पहले भाजपा के पारस सिंघवी महापौर निर्वाचित हुए थे। अब उदयपुर नगर निगम में महापौर और उपमहापौर दोनों पद भाजपा के पास हैं।

अलवर: पहले मेयर के बाद पहला डिप्टी मेयर भी भाजपा का

अलवर नगर निगम में भाजपा के अजय पूनिया पहले डिप्टी मेयर चुने गए। उन्होंने कांग्रेस की ममता सैनी को 16 वोट के अंतर से हराया। पूनिया को 40 वोट मिले, जबकि ममता सैनी के पक्ष में 24 वोट पड़े। एक वोट निरस्त हुआ। अलवर में कुल 65 वार्ड हैं। इससे पहले सोमवार को भाजपा की सुमनलता अग्रवाल निगम की पहली महापौर निर्वाचित हुई थीं। उपमहापौर चुनाव में भाजपा को निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। इस तरह अलवर के नवगठित नगर निगम में महापौर और उपमहापौर दोनों पद भाजपा के खाते में चले गए।

भीलवाड़ा-भरतपुर: एक जगह निर्विरोध, दूसरी जगह भाजपा की जीत

भीलवाड़ा में उपमहापौर चुनाव सबसे अलग रहा। भाजपा के राधेश्याम सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इससे पहले भाजपा की जसवंत कंवर भी निर्विरोध महापौर चुनी गई थीं। यानी भीलवाड़ा में दोनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

भरतपुर में भाजपा की अंबिका सैनी ने डिप्टी मेयर पद जीता

भरतपुर में भाजपा की अंबिका सैनी ने डिप्टी मेयर पद जीता। उन्होंने कांग्रेस के गजेंद्र सैनी को 34 वोट के अंतर से हराया। इस तरह सात निगमों के परिणाम में भाजपा के छह डिप्टी मेयर बने, जबकि पाली में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महबूब टी ने जीत दर्ज की।

राजस्थान के 7 नगर निगमों में उपमहापौर चुनाव का परिणाम

नगर निगमनिर्वाचित उपमहापौरदल/स्थितिप्रतिद्वंद्वीवोट/नतीजाखास बात
बीकानेरपंकज गहलोतभाजपानसीम बानो (कांग्रेस)40-38कांग्रेस के पास बहुमत के बावजूद भाजपा जीती
अजमेरहेमंत सांखलाभाजपानोरत गुर्जर (कांग्रेस)40-40बराबरी के बाद लॉटरी से जीत
पालीमहबूब टीनिर्दलीयविक्रम पाल सिंह (भाजपा)29-29बराबरी के बाद लॉटरी से निर्दलीय जीते
उदयपुरदिनेश भट्टभाजपालक्ष्मीनारायण मेघवाल (कांग्रेस)56-2432 वोट से जीत
अलवरअजय पूनियाभाजपाममता सैनी (कांग्रेस)40-2416 वोट से जीत, निर्दलीयों का समर्थन
भीलवाड़ाराधेश्याम सोमानीभाजपाकोई प्रतिद्वंद्वी नहींनिर्विरोधनामांकन नहीं होने से निर्विरोध निर्वाचित
भरतपुरअंबिका सैनीभाजपागजेंद्र सैनी (कांग्रेस)34 वोट से जीतभाजपा प्रत्याशी ने 34 वोट के अंतर से जीत दर्ज की

बड़ी खबरें

View All

खास खबर

ट्रेंडिंग