22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur : जयपुर में फिर भागी बेकाबू कार, कई वाहनों को मारी टक्कर, बोनट पर चिपका था युवक, इस माह का है ये तीसरा मामला

Jaipur Crime : जयपुर में फिर बेकाबू कार भागी। कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। जान बचाने के लिए युवक बोनट पर चिपका रहा। मामला दर्ज किया गया। यह सितम्बर माह में तीसरी घटना है।
2 min read
Google source verification
jaipur uncontrolled car runs away again multiple vehicle collision

Jaipur Crime : बेकाबू कार का दृश्य। फोटो पत्रिका

Jaipur Crime : जयपुर में जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर खतरनाक घटनाक्रम में बदल गया। कार दौड़ रही थी और उसके बोनट पर एक युवक जिंदगी बचाने के लिए चिपका हुआ था। लेकिन चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय करीब 500 मीटर तक कार दौड़ा दी। रास्ते में जो वाहन आया, कार उससे टकराती गई। बाइक, दूसरी बाइक और पिकअप तक चपेट में आ गए। आमेर थाना इलाके में जमीन विवाद के बाद सामने आए इस घटनाक्रम का वीडियो अब चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार नहीं थमी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में आमेर थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि कुछ लोग ठाठर आवासीय योजना के लिए आए थे। स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। आने वाले लोग जान बचाकर भाग रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कार के बोनट पर चढ़ गया। ऐसे में चालक को वह आगे दिखाई नहीं दिया और उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। मामले में एफआइआर दर्ज हुई है। जांच की जा रही है।

जेसीबी समेत पहुंचे, लोगों ने विरोध किया

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सैनी का कहना है कि यहां कई भूमाफिया जेसीबी समेत पहुंचे थे। लोगों ने उनका विरोध किया तो एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। लोगों ने रोकने का प्रयास किया। कार की टक्कर के बाद दिनेश कुमार सैनी बोनट पर आ गए। इसके बाद कार चालक ने करीब 500 मीटर तक कार दौड़ाई। इस दौरान कार ने एडवोकेट विनोद कुमार सैनी की बाइक समेत एक अन्य बाइक और पिकअप को भी टक्कर मारी।

एक माह में ही बेकाबू वाहनों के तीन मामले

केस-1: बाइक सवार घायल

20 सितंबर: आमेर थाना क्षेत्र में एक कार ने एक बाइक समेत एक कार को टक्कर मारी। इस दौरान बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।

केस-2 : डेयरी संचालक की मौत

19 सितंबर: सांगानेर स्थित वीर हनुमान मंदिर के पास काली एसयूवी की टक्कर से स्कूटी सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा के रूप में हुई।

केस-3: लोगों ने भागकर बचाई जान

2 सितंबर: एक बेकाबू कार ने रास्ते में आ रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इससे सड़क पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।