जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में 48 घंटों तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, क्या होगी झमाझम बारिश, IMD अलर्ट जारी

IMD Alert: जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

less than 1 minute read
Oct 22, 2025
मौसम। फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर जयपुर सहित अन्य जगहों पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। जयपुर सहित अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही और पटाखों के स्मोक से तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी नजर आई।

ये भी पढ़ें

Air Pollution: पटाखों से जोधपुर में दिवाली पर भयंकर वायु प्रदूषण, आधी रात AQI 500 पहुंचा

बारिश होने की संभावना

इधर पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार-शुक्रवार को भी देखने को मिल सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 25 से 28 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें

आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट होने व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। बीते 24 घंटे में जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान वनस्थली का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा की हवा हुई जहरीली, ऑरेंज जोन में पहुंचा AQI, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Also Read
View All

अगली खबर