जयपुर

मौसम अलर्ट! मौसम विभाग ने यहां जारी किया अलर्ट, कुछ देर में बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना

मौसम अलर्ट! मौसम विभाग ने यहां जारी किया अलर्ट, कुछ देर में बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना  
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:28 PM IST
Feature image

जयपुर।

राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में चल रहे तूफ़ान के अलर्ट के बाद बहुत से जिलों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी तूफ़ान का खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग ने अभी भी तूफ़ान को लेकर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में बारिश और तेज आंधी आने की संभावना बताई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे की चेतावनी देते हुए बताया की यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है और बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी अगले कुछ घंटों में बारिश और तेज आंधी के साथ तूफान आ सकता है। हाल ही में हरियाणा के कुछ जिलों में शाम को बारिश के साथ ओले भी गिरे है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटे में भरी तूफ़ान आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में तेज धूलभरी आंधी आने की संभावना है।


मौसम के अलर्ट के चलते सरकार भी अलर्ट

तूफ़ान के अलर्ट के बाद राजस्थान में भी प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के अलर्ट के चलते आपदा प्रबन्ध एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को शासन सचिवालय में मानसून पूर्व तैयारियों की राज्यस्तरीय बैठक ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन और सम्बंधित विभागों को मानसून आने से पहले अतिवृष्टि होने की स्थिति में सभी आवश्यक तैयारियां दुरूस्त करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सरकार ने मानसून विभाग को मानसून की सही व सटीक सूचना देने के लिए सभी संयत्रों को ठीक रखने के निर्देश दिए।

तूफ़ान से राजस्थान में जिलों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कही 100 वर्ष पुराने पेड़ उखड़ गए तो कहीं गाडी खिलोना बन गई। आपको बता दें की राजस्थान में भरतपुर, धौलपुर समेत आधा दर्जन जिलों में 2 अप्रैल को आए तूफ़ान से 42 लोगो की मौत हो गई थी और करीब 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मौसम विभाग ने अभी भी राजस्थान में 48 घंटे की मौसम पलटने की और तूफ़ान की आशंका के चलते चेतावनी दी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप