जयपुर

E-Cigarette Seizure: जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, एक साथ छापों से हड़कंप, भारी मात्रा में ई-सिगरेट जब्त

E-cigarette raid: स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा जाल! पुलिस की गुप्त निगरानी में खुला अवैध सप्लाई नेटवर्क। दिल्ली कनेक्शन का खुलासा: शहर में चोरी-छिपे बिक रही ई-सिगरेट पर कमिश्नरेट का बड़ा प्रहार।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

Rajasthan Police action: जयपुर. शहर में युवाओं और विद्यार्थियों के बीच तेजी से बढ़ते ई-सिगरेट के चलन पर लगाम कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाया। इस विशेष अभियान के तहत एक साथ करीब एक दर्जन ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां से 100 से अधिक ई-सिगरेट और कई रिफिल जब्त किए गए। जब्त सामान को संबंधित थानों को सौंपकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल ही में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कई इलाकों में चोरी-छिपे ई-सिगरेट की बिक्री हो रही है और स्कूली-कॉलेज छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्थान पुलिस की टीमों ने सादा वर्दी में संदिग्ध दुकानों की निगरानी की और पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद एक साथ छापेमारी की।

ये भी पढ़ें

Govt Job: राजस्थान में 10,000 से अधिक पदों पर होगी LDC की भर्ती, आवेदन का आज आख़िरी मौका

कार्रवाई के दौरान जवाहर सर्किल में एक दुकानदार छह ई-सिगरेट के साथ पकड़ा गया। बजाज नगर और प्रताप नगर में दो-दो ई-सिगरेट के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। करणी विहार और चित्रकूट से भी एक-एक आरोपी पकड़ा गया। विधायकपुरी क्षेत्र में दो ठिकानों से 35 ई-सिगरेट बरामद हुईं, जिनकी सप्लाई दिल्ली से होने की बात सामने आई है।

सबसे बड़ी बरामदगी मुहाना क्षेत्र में हुई, जहां 43 ई-सिगरेट और 16 रिफिल के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दिल्ली से माल लाकर स्थानीय बाजार में सप्लाई की योजना कबूल की।

पुलिस का कहना है कि अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए सप्लायरों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Good News: खुशखबरी, त्योहार पर घर लौटने वालों को अब मिलेगी रेल में कन्फर्म सीट, जानें कैसे

Published on:
13 Feb 2026 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर