जयपुर

30 अगस्त को चंद्रमा के बेहद करीब होगी पृथ्वी- दिखेगा सुपर मून, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Supermoon 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें महीने अगस्त में आकाशीय मंडल में तीन बड़े ग्रह शुक्र, सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2023, 12:18 PM IST
patrika_news_.jpg

जयपुर@पत्रिका। Supermoon 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें महीने अगस्त में आकाशीय मंडल में तीन बड़े ग्रह शुक्र, सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक इस बदलाव से तापमान में उतार—चढ़ाव होने का अनुमान है। व्यापारिक क्षेत्र में भारत की साख को बढ़ावा मिलेगा। 30 अगस्त को पृथ्वी के चंद्रमा के बेहद नजदीक आने से सुपर मून का नजारा दिखेगा।

ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक शुक्र ग्रह शनिवार को वक्री अवस्था में सिंह राशि में अस्त हुआ। यह सात अगस्त को कर्क राशि में वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में प्रवेश करेगा। इस बदलाव का सकारात्मक असर मिथुन-वृश्चिक राशि के जातकों पर पड़ेगा।

खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे आगामी दिन
17 अगस्त : दोपहर 1.32 बजे सूर्यदेव का स्वराशि सिंह में प्रवेश। इस बदलाव से सिंह, मिथुन, धनु और मकर राशि तथा शिक्षा-आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ होगा।


18 अगस्त : पराक्रम और ऊर्जा का कारक मंगल ग्रह दोपहर करीब 3.54 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 20 अगस्त को शुक्र ग्रह का सुबह 9.15 बजे कर्क राशि में उदय होगा। इस बदलाव से कुछ राशि के जातकों के जीवन में ऐशो आराम में वृद्धि होगी।
23 अगस्त : बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध रात 1.30 बजे से सिंह राशि में वक्री चाल चलना आरंभ करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crorepati Zila Pramukh: चूरू की कनिका हैं सबसे अमीर जिला प्रमुख, 145 करोड़ की हैं मालकिन, देखें प्रदेश के करोड़पति प्रमुखों की लिस्ट

Rajasthan Pradhan Election Result 2026: कांग्रेस के बहुमत वाली इन 15 पंचायतों में BJP ने लगाई सेंध, यहां बगावत कर तनु जैन बनी प्रधान

जयपुर में रविवार को JLN समेत कई रास्ते रहेंगे बंद, पिंक सिटी हाफ मैराथन के चलते कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

राजस्थान पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस ने 5 सदस्यों को पार्टी से निकाला, BJP ने 2 को थमाए नोटिस

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, महकदीप कौर का पाकिस्तानी हैंडलर शाह से था प्रेम प्रसंग