जयपुर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अब हर समय रहना होगा अपडेट

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से 10 हजार 678 अधिकारियों को लैपटॉप दिए जाएंगे, सूचनाओं का तुरंत हो सकेगा आदान प्रदान
2 min read
May 26, 2018
Education Department officers will be given laptops
Education Department officers will be given laptops

जयपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अब हर समय आॅनलाइन अपडेट रहना होगा। अब उनकी बहानेबाजी भी नहीं चलेगी। सूचनाओं का आदान प्रदान भी तुरंत ही करना होगा। इसके लिए राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद विभाग के अधिकारियों को लैपटॉप दे रहा है। ब्लॉक लेवल से लेकर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अपडेट नहीं रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंषा भी की जाएगी।

अब तुरंत मिलेंगी सूचनाएं
प्रदेशभर में ऐसे बहुत से स्कूल हैं, जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं है, जिससे विभाग के आदेश उन्हें समय पर नहीं मिल पाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब स्कूल के प्रिंसिपल को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा। ये प्रिंसिपल पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी हैं, जिससे स्कूलों को विभाग से संबंधित सूचना तुरंत मिल सकेगी। साथ ही शिक्षक व अन्य अधिकारी आदेशों को लेकर आनाकानी भी नहीं कर सकेंगे। अभी कई—कई दिनों तक निदेशालय या सरकार की ओर से आई सूचनाओं की जानकारी संस्था प्रधान, शिक्षक और विद्यार्थियों को नहीं मिल पाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होना। अधिकारियों को हर समय अपडेट रहना होगा। हालांकि अधिकारियों के लिए अभी भी व्हाटस—अप ग्रुप संचालित है, लेकिन बहुत से शिक्षक इस ग्रुप से जुड़े हुए नहीं हैं।

इन्हे मिलेगा लैपटॉप
प्रदेशभर के 10 हजार 678 शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परिषद की ओर से लैपटॉप दिए जाएंगे। जिसमें 9894 पीईईओ, 366 नोडल अधिकारी, 42 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और 42 जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शामिल हैं। इसके साथ ही 7 उपनिदेशक प्रारंभिक और 9 उपनिदेशक माध्यमिक के साथ ही 302 ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। सोलह लैपटॉप निदेशक माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा व उनके स्टॉफ को दिए जाएंगे। जयपुर जिले में लैपटॉप 532 पीईईओ, 41 नोडल केन्द्रों, 2 जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व 2 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को दिए जाएंगे। इसके साथ ही उपनिदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा को 1—1 लैपटॉप, 19 बीईईओ को दिए जाएंगे।

Published on:
26 May 2018 11:56 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें