जयपुर

‘इन शिक्षकों को ऐसी जगह भेज दो जहां…’ शिक्षामंत्री दिलावर ने शिक्षकों को लगाई लताड़; जानें क्यों?

Rajasthan Eduction Minister Madan Dilawar : भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते है। शिक्षा मंत्री दिलावर शुक्रवार को बीकानेर के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षकों को खूब लताड़ लगाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 7:29 AM IST
eduction_minister_madan_dilawar.jpg

Rajasthan Eduction Minister : राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को बीकानेर के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि इन शिक्षकों को ऐसी जगह भेज दो जहां दो-चार सफाईकर्मी लगे हों।

बता दें कि प्रदेश में भजनलाल सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग के मंत्री मदन दिलावर किसी ने किसी बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते है। दिलावर एक स्कूल में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर काफी नाराज दिखे। जब मंत्री दिलावर ने गंदगी को लेकर पूछा तो एक शिक्षक ने सफाई नहीं होने का कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं होना बताया। यह सुनकर शिक्षा मंत्री भड़क उठे।

मदन दिलावर ने कहा कि इन शिक्षकों को ऐसी जगह भेज दो जहां दो-चार सफाईकर्मी लगे हों। साथ ही गांव वाले कपड़े भी धोकर देते हों। उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने अपने ही शहर के स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया। अगर डॉ. कल्ला स्कूलों का निरीक्षण करते तो हालात में सुधार नजर आता।

इससे पहले शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भदवासिया का औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्षा कक्षों का अवलोकन किया, उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ रूम आदि के साथ विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया था। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के शौचालय की साफ सफाई पर नाराजगी जताई तथा संबंधितों को इसके लिए निर्देशित किया।

Updated on:
16 Mar 2024, 7:29 AM IST
Published on: