जयपुर

Rajasthan: ट्रांसफर की चाह लेकर शिक्षामंत्री के पास पहुंचा शिक्षक, दिलावर ने दे दी बड़ी खुशी

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने नेत्रहीन शिक्षक को बड़ी खुशी देने का काम किया है। जानिए क्या...?
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2024, 12:14 PM IST
Feature image

राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक नेत्रहीन अध्यापक को खुशी देने का काम किया है। जब उनके पास एक नेत्रहीन शिक्षक ट्रांसफर की चाह लेकर पहुंचा तो उन्होंने निसंकोच भाव से उसकी इच्छित जगह पर स्थानांतरण कर दिया। जबकि प्रशासनिक सुधार विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

शिक्षामंत्री ने इच्छित जगह किया ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन अध्यापक रमन कुमार शर्मा ट्रांसफर की चाह लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पहुंचा था। जहां उन्होंने बताया कि वह अभी तुंगा ब्लॉक के किसी सरकारी स्कूल में कार्यरत है। जो कि उनके घर से करीब 46 किमी दूर पड़ता है। जिसकी वजह उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री दिलावर ने शिक्षक से इच्छित जगह पूछकर ट्रांसफर आदेश कर दिए।

दिलावर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इसे लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जनसेवा सर्वोपरि! आज सरकारी आवास पर पधारे नेत्रहीन अध्यापक रमन कुमार शर्मा को उनकी इच्छित जगह स्थानांतरण किया।'

Updated on:
28 Aug 2024, 12:14 PM IST
Published on: