7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: राजस्थान के 11 जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश का यलो अलर्ट जारी, देर रात में बिगडेगा मौसम

जयपुर मौसम केंद्र की चेतावनी: मेघगर्जन और आकाशीय बिजली से सतर्क रहें। 30–40 किमी रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, बरतें सावधानी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 22, 2026

Weather Update Rajasthan weather will change today tomorrow IMD Prediction tomorrow 5 districts rain and hailstorms alert

फाइल फोटो पत्रिका

Yellow Alert in Rajasthan: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र जयपुर ने 22 जनवरी 2026 को तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट वार्निंग) जारी की है। यह चेतावनी शाम 8:40 बजे से आगामी तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी। विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जैसलमेर में बदला मौसम का मिजाज, देर रात रुक -रुक कर बारिश का दौर जारी, बिजली गुल

-- रामगढ़ व मोहनगढ़ में बूंदाबांदी

जैसलमेर. सिमटते सर्दी के मौसम ने एक बार फिर जैसलमेर में पलटवार किया है। गुरुवार को दिन भर तेज गति की हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया था, शाम को हवाओं की गति और तेज हो गई और यह करीब 18-20 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। रात को बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया, तो कुछ ही देर में तेज बारिश के रूप में तब्दील हो गया। एकाएक बरसे बादलों ने ठंडक का असर बढ़ा दिया। इससे पूर्व मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया। जैसलमेर के अलावा मोहनगढ़ व रामगढ़ क्षेत्र में भी रात को मौसम का मिजाज बदला और बूंदाबांदी का दौर चला।मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से लेकर आगामी रविवार तक जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की सर्दी का असर रहेगा।

देर रात मौसम अपडेट

झुंझुनूं में रात को बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

सीकर में भी रात को बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी

जैसलमेर में रुक -रुक कर बारिश का दौर जारी, बिजली गुल

धौलपुर शहर में गुरुवार देर शाम अचानक से मौसम बदला और हल्की तेज हवा चलने से सर्दी के तेवर वापस तीखे

23 जनवरी को ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और पाकिस्तान के मध्य भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में तेज मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।