जयपुर

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर का अवकाश घोषित, आदेश जारी

राजस्थान के सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 2:17 PM IST
Feature image

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान में उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 7 विधानसभा सीटों में 6 सीट पर तो कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि- 'भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट 15 अक्टूबर को सन्दर्भित करते हुये 27 - झुंझुनूं (जिला झुंझुनूं) 67- रामगढ़ (जिला अलवर), 88- दौसा (जिला दौसा), 97 देवली उनियारा (जिला टोंक), 110 खींवसर (जिला नागौर), 156- सलूम्बर (अ.ज.जा.) (जिला उदयपुर) एवं 161 - चौरासी (जिला डूंगरपुर) सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उप चुनाव दिनांक 13.11.2024 (बुधवार) को होना अधिसूचित किया गया है।'

13 नवंबर का अवकाश

आदेश में आगे लिखा कि 'इस सन्दर्भ में भारत सरकार के गृह मन्त्रालय की अधिसूचना संख्या 20/25/56 प.व./1 दिनांक 8 जून, 1957 के साथ पठित परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (1881 का अधिनियम 26 ) की धारा 25 के स्पष्टीकरण के अधीन राजस्थान के राज्यपाल एतद्द्वारा घोषणा करते हैं कि उक्त चुनाव हेतु मतदान के दिनांक 13.11.2024 (बुधवार) को 27 - झुंझुनूं जिला झुंझुनूं 67 - रामगढ़ जिला अलवर, 88 – दौसा जिला दौसा, 97-देवली उनियारा जिला टोंक, 110 खींवसर जिला नागौर, 156- सलूम्बर (अ. ज.जा.) जिला उदयपुर एवं 161 चौरासी जिला डूंगरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में पराक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) 1881 के तहत अवकाश रहेगा ताकि उन क्षेत्रों के मतदाता मतदान कर सकें।'