जयपुर

Rajasthan BJP: भाजपा में मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव इसी माह, इस नेता का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर तक 1 हजार 135 मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक 44 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी

less than 1 minute read
Dec 02, 2024
BJP
भारतीय जनता पार्टी अपने दागी पदाधिकारियों पर नहीं कर पा रही कार्रवाई

Rajasthan News: भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में मंडल कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा। मंडल व जिला अध्यक्षों के चुनावों में भी नए नेतृत्व को मौका देने के इरादे से 45 से 60 साल के बीच की उम्र सीमा तय करने का प्रयास होगा।

सोमवार से बूथ अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है जो पांच दिसंबर तक चलेगी। इसी माह के अंत तक मंडल व जिला अध्यक्ष भी चुन लिए जाएंगे। 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर तक 1 हजार 135 मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक 44 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन राठौड़ का निर्वाचन होना तय है। उन्हें कुछ समय पहले ही अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी दौसा जिले की संगठन पर्व को लेकर द्वितीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पार्टी की आगामी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री एवं दौसा जिला चुनाव संगठन पर्व पर्यवेक्षक मदन दिलावर ने कहा कि शक्ति केन्द्र पर चुनाव से पूर्व सभी प्राथमिक सदस्यों को सूचना करने के बाद ही चुनाव कराने पर जोर दिया। इस चुनाव में एसटी-एससी सहित 10 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष बनाने की बात कही और सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव शांतिपूर्ण करने की अपील की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के बूथ, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के चुनावों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराना है।

Published on:
02 Dec 2024 10:30 am