जयपुर

बढ़ेगा बिजली बिल, लग गया यह चार्ज

जयपुर समेत 12 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को देनी होगी अतिरिक्त राशि

2 min read
Jun 25, 2019
बढ़ेगा बिजली बिल, लग गया यह चार्ज

भवनेश गुप्ता / जयपुर. जयपुर समेत 12 जिलों के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को 55 पैसे प्रति यूनिट ( Electricity bill ) अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह राशि जनवरी से मार्च तक उपभोग की गई बिजली यूनिट के अनुसार जुड़कर आएगी। इससे डिस्कॉम 250 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि उपभोक्ताओं से वसूलेगा। यह राशि फ्यूल सरचार्ज के रूप में वसूली जाएगी। यह राशि दो किश्तों में ली जाएगी, जो आगामी बिल से शुरू हो जाएगी।

डिस्कॉम प्रशासन की बिजली की छीजत (चोरी) नहीं रोक पाने के कारण मुख्य तौर पर लोगों पर इतना भार पड़ा है। क्योंकि, फ्यूल सरचार्ज की गणना में यह मुख्य रूप से देखा जाता है कितनी बिजली खरीदी गई और उपभोग के मुकाबले कितनी बिलिंग हुई। खास यह है कि पहले अधिकतम चार्ज 37 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित था लेकिन अब 18 पैसे प्रति यूनिट अधिक राशि ली जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (आरईआरसी) हर साल बिजली खरीद और गणना के आधार पर फ्यूल सरचार्ज की दर तय करता है।

100 से 1200 रुपए तक वसूली

इस वर्ष जनवरी से मार्च तक उपभोग की गई बिजली पर फ्यूल सरचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से बिलों में 100 से 1200 रुपए तक की ज्यादा वसूली होगी। हर यूनिट बिजली खर्च पर 55 पैसे का फ्यूल सरचार्ज लगेगा।

इन जिलों में प्रभावी

जयपुर सिटी सर्किल के अलावा जयपुर ग्रामीण दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ शामिल हैं।

इसलिए वसूलते हैं फ्यूल चार्ज

राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (आरईआरसी) हर साल बिजली खर्च की गणना के बाद बिजली की दरें तय करता है। आयोग फिक्स दर के साथ वेरिएबल दर के हिसाब से टैरिफ निर्धारित करता है। वेरिएबल दर का निर्धारण कोयला, डीजल व परिवहन खर्च से किया जाता है। यह खर्च बिजली खरीद के दौरान जो दरें आती है, उस आधार पर बनती है। इसकी वसूली बिजली के बिलों में उपभोक्ताओं से वसूल की जाती है।

Updated on:
24 Jun 2019 08:43 pm
Published on:
25 Jun 2019 07:45 am
Also Read
View All