
पैंथर का पोस्टमार्टम करती चिकित्सा टीम। फोटो- पत्रिका
कोटपुतली। रायसर रेंज के अधीन भींवास गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक मादा पैंथर और मोर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास बैठे मोर पर पैंथर ने हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार भींवास गांव में किसान सीताराम शर्मा के खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
यह वीडियो भी देखें
गुरुवार को एक मोर ट्रांसफार्मर पर बैठा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर एक मादा पैंथर वहां पहुंची और मोर का शिकार करने के लिए उस पर झपट्टा मार दिया। हमले के दौरान पैंथर और मोर दोनों करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर खेत मालिक सीताराम शर्मा ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी रायसर राजेश मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पैंथर और मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद रायसर स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में दोनों वन्यजीवों का दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों और वन क्षेत्र के आसपास लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों तथा बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि खुले ट्रांसफार्मर और असुरक्षित बिजली लाइनें वन्यजीवों के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं। यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भरतपुर जिले के सीता गांव में भी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। गर्मी में पानी और भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र में पहुंची एक मादा पैंथर को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीटकर मार डाला था। इतना ही नहीं, बाद में उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। जानकारी के अनुसार पैंथर गांव में बनय सिंह के मकान में घुस गया था।
Updated on:
21 May 2026 10:19 pm
Published on:
21 May 2026 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
