जयपुर

10 दिनों में हाथी, घोड़े और ऊंट की इंस्टॉलेशन तैयार

शहर में ऑल इंडिया स्क्रैप मेटल आर्ट सिम्पोजियम का समापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 11:20 PM IST
10 दिनों में हाथी, घोड़े और ऊंट की इंस्टॉलेशन तैयार
10 दिनों में हाथी, घोड़े और ऊंट की इंस्टॉलेशन तैयार

जयपुर. ऑल इंडिया स्क्रैप मेटल आर्ट सिम्पोजियम में प्रतिभाशाली कलाकारों ने 10 दिन के रिकॉर्ड समय में 10 बड़े जानवरों व पक्षियों का इंस्टॉलेशन वर्क तैयार कर अपनी कला का लोहा मनवाया। हैल्प इन सफरिंग की ओर से हैल्पिंग सफरिंग एनिमल्स एंड ऑल लिविंग थिंग्स की 40 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां होटल क्लाक्र्स आमेर में आयोजित सिम्पोजियम में देशभर के दस कलाकारों ने भारतीय जानवरों और पक्षियों की इंस्टॉलेशन बनाई। इसके तहत सूरत के सनी श्रीधर ने राजस्थानी किले पर 12 फीट का स्टैलियन बनाया, जिसका वजन 1500 किलोग्राम है। मुंबई के रतन साहा ने 6 फीट ऊंची सांड की 500 किलोग्राम वजनी इंस्टॉलेशन बनाई। जयपुर के कलाकार अंकित पटेल ने अपनी तीन बिल्लियों से प्रेरित होकर बनाई इंस्टालेशन के जरिए बिल्लयों की ताकत को दर्शाया। जयपुर के ही कलाकार हंसराज चित्रभूमि ने ऊंट की 14 फीट ऊंची इंस्टॉलेशन बनाई, जिसका वजन 1500 किलोग्राम है।

इसी प्रकार अहमदाबाद की पद्मिनी सिंह चौहान ने 14 फीट ऊंचा व 1000 किलोग्राम वजन का उल्लू बनाया। जयपुर के कलाकार रितु सिंह व सूर्या सिंह ने शैडो पपेट डॉग बनाया। इनके अलावा चित्तौड़ के अप्पलाराजू सुरकला ने हाथी, मुंबई के प्रफुल सिंह ने गैंडा, पंजाब के रमनदीप सिंह ने फ्लाईकैचर बर्ड और पंजाब के योगेश प्रजापति ने सूअर की मूर्ति बनाई। हैल्प इन सफरिंग की टिम्मी कुमार ने बताया कि सिम्पोजियम के जरिए कलाकारों ने अपनी अभिव्यक्ति को नया आयाम दिया। उन्होंने बताया कि सिम्पोजियम के जरिए देशभर के दस कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से चैरिटी हेतु धन जुटाने के लिए अपनी कला के विविध रंगों को दर्शाया। टिम्मी के मुताबिक, चैरिटी के जरिए पालतू व आवारा जानवरों का इलाज कराया जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी।

Published on: