
Bधारवाड़. Bदक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (कर्नाटक), धारवाड़ के अंतर्गत संचालित बसवेश्वर शिक्षा महाविद्यालय, मैसूरु में 36वां वार्षिकोत्सव समारोह-2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन केंद्रीय हिंदी संस्थान, मैसूरु केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. योगेंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (कर्नाटक), धारवाड़ के कार्याध्यक्ष तथा हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम के पूर्व महापौर ईरेश बी. अंचटगेरी ने की। सभा के सचिव एवं संपर्क अधिकारी एस. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Bशोध की प्रवृत्ति विकसित करेंB
अध्यक्षीय संबोधन में ईरेश बी. अंचटगेरी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, राष्ट्रीय मूल्यों और समाजसेवा की भावना को जीवन में अपनाते हुए ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गुरुबसप्पा, माला एम. तथा मीना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंत में ईरेश बी. अंचटगेरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.सी. प्रशाले, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।