27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना में विद्युतकर्मी की मौत, कार ने मारी टक्कर

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. समीपवर्ती लालसर गांव निवासी बिजली विभाग के एक कर्मचारी की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से भांडारेज स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान पाल पंचायत के लालसर गांव निवासी विद्युत लाइनमैन मानसिंह गुर्जर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मानसिंह ने कुछ दिन पहले ही भांडारेज स्थित बिजली विभाग कार्यालय में कार्यभार संभाला था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। भांडारेज से करीब दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरा और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पिता नई दिल्ली में नौकरी करते हैं।


गुढ़ाचंद्रजी. मृतक मानसिंह गुर्जर।