27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोडो जलभराव समस्या………..कच्चे रास्ते से आवागमन मुश्किल, सड़क निर्माण की मांग

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. ग्रामीण क्षेत्र में नाली और पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कस्बे के पुराने अस्पताल से बूरवाल तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पक्की सड़क नहीं होने से बारिश के दिनों में पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। इसी मार्ग से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से धांगड़कापुरा, डोई, चपराना की ढाणी, गोपालपुरा, वर्माकापुरा, चंदवाड़ा की ढाणी, आमकाजाहिरा, बूरवाल, पाल सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चे अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं तथा उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से जल्द सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

फोटो कैप्शन- गुढ़ाचंद्रजी. बूरवाल मार्ग पर जमा कीचड़।