27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलभराव व गंदगी से राहगीर परेशान, आवागमन दुश्वार

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

मंडरायल. उपखंड मुख्यालय स्थित नगरपालिका के वार्ड संख्या 7 में मुख्य रास्ते पर जमा कीचड़ और गंदगी से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों के लिए रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांडिल्य पाड़ा स्थित इस मार्ग पर लंबे समय से कीचड़ जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण आशु चौबे, ङ्क्षरकू कावरिया, ङ्क्षपटू कावरिया, मोंटू तिवारी, जितेंद्र शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कुछ समय पहले नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कीचड़ की सफाई कर मार्ग को सुगम बनाने तथा स्थायी समाधान कराने की मांग की है।