जयपुर

मुख्यमंत्री को ऊर्जा मंत्री ने सौंपा एक करोड़ 11 लाख का चैक

Coronavirus।। कोरोना वायरस कोविड 19 से लड़ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहयोग की अपील करने बाद लगातार लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम एवं उसकी सहयोगी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी की ओर से एक करोड़ 11 लाख रुपए की राशि का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष (कोविड-19 राहत कोष) में भेंट किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 5:06 PM IST
मुख्यमंत्री को ऊर्जा मंत्री ने सौंपा एक करोड़ 11 लाख का चैक
मुख्यमंत्री को ऊर्जा मंत्री ने सौंपा एक करोड़ 11 लाख का चैक

जयपुर। कोरोना वायरस कोविड 19 से लड़ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहयोग की अपील करने बाद लगातार लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर उनको राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम एवं उसकी सहयोगी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी की ओर से एक करोड़ 11 लाख रुपए की राशि का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष (कोविड-19 राहत कोष) में भेंट किया।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की रोकथाम व बचाव और इससे उत्पन्न स्थितियों से प्रभावित गरीब, कमजोर एवं मजदूर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की मुहिम और इसके लिए गठित मुख्यमंत्री सहायता कोष में योगदान देने के लिए सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। उनको जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित ड्रिलिंग एवं हैंडपंप अभियांत्रिक संघ और राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से भी कार्मिकों के एक दिन का वेतन सहायता कोष में देने का पत्र सौंपा गया है।


डॉ. कल्ला ने सभी वर्गों के लोगों से सहायता कोष में योगदान के साथ ही लॉकडाउन के कारण अपने आसपास के क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरों सहित वंचित वर्ग के ऐसे लोगों की सहायता के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाने की अपील की है। इस मौके पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना