
कांग्रेस नेताओं के साथ ही ईडी टीम की एक ही दिन में अलग-अलग एंट्री एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक में एक बार फिर ईडी कार्रवाई की टाइमिंग पर बहस छिड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्य सभा उम्मीदवारी पर आया BJP का बयान, जानें सीपी जोशी ने क्या कहा?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले जब कांग्रेस सरकार संकट में थी, उस समय इन्हीं कारोबारी के जैसलमेर स्थित होटल में कांग्रेसी नेताओं ने कैंप किया था। सरकार को संकट से उबारने में भी कारोबारी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है।
ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन पर क्या बोले अशोक गहलोत? किसको कहा 'नकारा-निकम्मा'?
बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली से आए अफसरों ने जयपुर से अफसरों और कार्मिकों को लिया एवं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में बीस से भी ज्यादा जगहों पर रेड शुरू कर दी। कारोबारी का वैशाली नगर में दो सौ फीट बाईपास के नजदीक बड़ा ऑफिस है, वहां पर रेड चल रही है। इसके अलावा वैशाली नगर में ही बंगले, पानीपेज चौराहे पर ऑफिस में भी कार्रवाई चल रही है। टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर में भी अधिकारी पहुंच चुके हैं। उदयपुर में भी तीन जगहों पर सर्च चल रही है। बताया जा रहा है शाम तक बड़े खुलासे हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में काले धन को खुलासा हो सकता है।