29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Sonia Gandhi Jaipur Visit : सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन पर क्या बोले अशोक गहलोत? किसको कहा ‘नकारा-निकम्मा’?

Sonia Gandhi Jaipur Visit : सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन पर क्या बोले अशोक गहलोत? किसको कहा ‘नकारा-निकम्मा’?

Rajya Sabha Election 2024 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राजस्थान से नामांकन दाखिल करने और देश में गरमाये किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 14 Feb 2024, 10:02 AM IST

11.jpeg

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है, फिर भी केंद्र सरकार उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। नई पीढ़ी को क्या सीख दी जा रही है? किसानों के तो पहले भी आंदोलन हो चुके हैं। पिछले आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार को झुकाया था। लेकिन इनकी सोच निकम्मी और नाकारा है, जो देश को बर्बाद कर रही है। ईडी-सीबीआई के छापे लगातार पढ़ रहे हैं। आने वाले समय में पता नहीं देश कहां जाने वाला है?

गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वर्चुअल संदेश जारी करके भी सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है। आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है और इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।'

गहलोत ने संदेश में आगे कहा, 'मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा, तब भी सोनिया गांधी ने अकाल राहत के कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए, जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भी नहीं भूली है। यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने एवं केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया गांधी ने एनएसी चेयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की।'