Rajasthan News : यमुना जल बंटवारे को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विधानसभा में दिए गए बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि, सीएम खट्टर ने जो बयान दिया वह सही है।
Jaipur News : यमुना जल बंटवारे को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विधानसभा में दिए गए बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि, सीएम खट्टर ने जो बयान दिया वह सही है। उसी आधार पर राजस्थान को 1917 क्यूसेक (577 मीलियन क्यूबिक मीटर) पानी मिलेगा। यानी, इस पानी से पांच बार बीसलपुर बांध भर जाएगा। यह बारिश में ओवरफ्लो पानी ही होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीस साल तक शेखावाटी की जनता के पानी को अटकाए रखा। अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा अपनी झेंप निकाल रहे हैं। हरियाणा पहले 13000 क्यूसेक पानी लेने की बात कह रहा था, अब उसकी क्षमता 24 हजार क्यूसेक पानी की हो गई है। इससे ज्यादा पानी आता है तो राजस्थान को दिया जाएगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से इस संबंध में सवाल किया तो वे टाल गए।
इससे पहले ईआरसीपी और यमुना जल समझौते पर कांग्रेस ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ईआरसीपी में मध्य प्रदेश और अब यमुना जल समझौते में हरियाणा के सामने सरेंडर करने का काम किया है। साथ ही यमुना जल समझौते में हरियाणा सरकार के सामने समर्पण करके भाजपा सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। जयपुर स्थित पीसीसी मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी पर समझौते को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।