7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत शिशु के डीएनए से बलात्कार की पुष्टि, दोषी को 20 साल की जेल

Crime News : पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में रमेश चन्द को बीस साल की सजा सुनाई है। साथ ही, अस्सी हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
rape_girl.jpg

Jaipur News : पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में रमेश चन्द को बीस साल की सजा सुनाई है। साथ ही, अस्सी हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि मृत शिशु के डीएनए की जांच रिपोर्ट से साबित है कि दोषी ठहराए गए व्यक्ति ने ही बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता की सहमति है तो भी अपराध हुआ।

यह भी पढ़ें : अब जयपुर से अबूधाबी के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

प्रथम क्षेत्र की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम संख्या-3 ने यह आदेश दिया। विशेष लोक अभियोजक रचना मान ने कोर्ट को बताया कि 29 मार्च, 2023 को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसमें बताया कि पीड़िता बकरियां चराने के लिए जाती थी। रमेश चन्द के बलात्कार करने के कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया, डीएनए जांच से रमेश चंद के इस बच्चे का जैविक पिता होने की पुष्टि हुई। वहीं दोषी ठहराए गए व्यक्ति की ओर से कहा गया कि घटना के समय पीड़िता अपनी उम्र 19 साल बताती थी और दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग