जयपुर

EXCLUSIVE: PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन की कार में लगा हुआ था बुल गार्ड, नहीं खुले एयर बैग्स!

pm modi wife jashodaben accident: जिस कार में जशोदा बेन सवार थीं उस कार के आगे के हिस्से में बुल गार्ड लगा हुआ था। इस तरह के गार्ड पर पूरी तरह से रोक
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 1:55 PM IST
pm modi wife jashodaben accident

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन की कार के भीषण हादसे में एक चौंकाने वाली बात और निकल कर सामने आ रही है। सामने आया है कि जिस कार में जशोदा बेन सवार थीं उस कार के आगे के हिस्से में बुल गार्ड लगा हुआ था। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस बुल गार्ड की वजह से इनोवा कार का एयरबैग नहीं खुला जिस वजह से कार में आगे बैठे गार्ड की मौत हो गई।


मंत्रालय ने लगा रखा है बुल गार्ड में बैन
भारतीय हाईवे और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने हाल ही में अपने एक आदेश जारी करते हुए कार और SUV में क्रैश या बुल गार्ड लगाने पर बैन किया था। सरकार ने सभी संबंधित विभागों को इसके लिए एक पत्र भी किये थे। साथ ही इसे तत्काल लागू करने को भी कहा था। इतना ही नहीं यदि किसी ने इस नियम को तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई किये जाने के भी निर्देश दिए गए थे।

जारी किये इस पत्र में सरकार की तरफ से कहा कि रोड एक्सिडेंट के ज्यादातर मामलों में बुल गार्ड और क्रैश गार्ड एक बड़ी वजह होती हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल बेहद खतरनाक होता है। सरकार ने यह भी कहा है कि अगर कोई इस नियम को तोड़ता है तो उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 190 और 191 के तहत कार्रवाई भी जाएगी।


क्यों लगवाते हैं क्रैश गार्ड और बुल गार्ड
जो लोग अपनी गाड़ी में क्रैश गार्ड और बुल गार्ड लगवाते हैं उनके अनुसार इससे गाड़ी का लुक्स ज्यादा दमदार लगता है। साथ ही छोटे-मोटी टक्कर से गाड़ी को ज्यादा नुकसान नहीं होता। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सीडेंट के दौरान लोग क्रैश गार्ड की चपेट में आ जाते हैं जिसकी वजह से गंभीर चोट भी लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अब चूंकि क्रैश गार्ड और बुल गार्ड का वजन थोड़ा ज्यादा होता है तो इससे गाड़ी की माइलेज पर भी असर पड़ सकता है।

ऐसे हुआ हादसा
राजस्थान के चित्तोड़गढ़ में पीएम मोदी की पत्नी जशोदा बेन एक सड़क हादसे में घायल हुई हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस हादसे में उनके साथ एक कार में सवार दो से तीन महिलाएं भी घायल हुईं हैं।

जानकारी के मुताबिक़ पीएम मोदी की धर्मपत्नी जसोदाबेन बारां के अटरू में एक विवाह समारोह में शामिल होने गईं हुईं थी। समारोह में शिरकत करने के बाद वे अहमदाबाद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ।


प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बेंगू के पास कटुन्दा मोड़ पर आगे चल रहे एक ट्रोले ने अचानक से ब्रेक लगया, जिससे पीछे चल रही इनोवा उसमें घुस गई। इस इनोवा कार में जसोदा बेन सहित कुछ अन्य लोग भी थे जो घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

Updated on:
7 Feb 2018, 1:55 PM IST
Published on: