जयपुर

Fake Currency: 12वीं पास मास्टरमाइंड ने यूट्यूब से सीखा तरीका, 3 दोस्तों संग खड़ा किया नेटवर्क; 3 राज्यों में खपाए 29 लाख के जाली नोट

गिरोह के सरगना गौरव पुंडीर ने दिल्ली में अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ यूट्यूब पर जाली नोट छापने का काम सीखा।
less than 1 minute read
• •
Dec 20, 2025
gang-leader-Gaurav-Pundir
आरोपी गौरव पुंडीर। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जाली नोट छापने वाले गिरोह ने तीन राज्यों में 29 लाख के नोट खपा दिए। जयपुर पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी गिरोह के सरगना गौरव पुंडीर को शुक्रवार को जयपुर लेकर पहुंची। आरोपी गौरव ने बताया कि दिल्ली में अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ यूट्यूब पर जाली नोट छापने का काम सीखा।

पुलिस ने उसके तीनों दोस्तों की पहचान की और उनकी तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि राजस्थान में 20 लाख रुपए, जम्मू कश्मीर में 3 लाख रुपए और चंडीगढ़ में 6 लाख रुपए के जाली नोट सप्लाई कर चुके। पुलिस ने गिरोह के पास से 6.51 लाख के नकली नोट बरामद किए।

चंडीगढ़ में भी एक गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की सूचना पर पंजाब की चंडीगढ़ पुलिस ने जाली नोट सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं। कश्मीर पुलिस को भी जाली नोट सप्लाई करने वाले मोहम्मद अकील नाम के तस्कर की जानकारी दी है। कश्मीर पुलिस भी आरोपी अकील की तलाश में जुटी है।

12वीं पास मास्टरमाइंड संभाल रहा नेटवर्क

स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि सरगना 12वीं पास आरोपी गौरव पूरे जाली नोट बनाने और सप्लाई करने का नेटवर्क को संभाल रहा था। आरोपी ने दिल्ली में साथी रहे साहिल, अनुज और सत्यम प्रजापत को यूट्यूब पर देखकर नोट बनाने में शामिल किया। आरोपी अनुज बीसीए का छात्र है, जो पीवीसी इंक से वाटरमार्क तैयार करता था। जबिक साहिल और सत्यम स्कैनिंग व कलर मैचिंग की तकनीकी जिम्मेदारी संभालते थे। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
20 Dec 2025 07:30 am
Published on:
20 Dec 2025 07:30 am
Also Read
View All
Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस

Jaipur News: स्पिक मैके का सांस्कृतिक आयोजन, कलाकारों ने पुरुलिया छऊ नृत्य से जीवंत किए रामायण के प्रसंग

Indian Railway News: महिला आरक्षित कोचों पर पुरुषों का कब्जा, जयपुर जंक्शन की पड़ताल में खुली रेलवे सुरक्षा के दावों की पोल

IAS Vikas Marmat: सुर्ख़ियों में राजस्थान निवासी IAS विकास मरमत, चंद्रबाबू सरकार ने लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरी ‘कॉन्ट्रोवर्सी’

CJP को विदेशी फंडिंग के आरोपों पर मदन राठौड़ का दावा, बोले- राहुल गांधी कठपुतली बनकर अभिजीत दीपके को साथ ला रहे