जयपुर

चार दाेस्ताें ने रुपयाें के लिए धरा ये रुप…महिला से की छेडछाड ताे खुल गया उनका भेद

जयपुर में किन्नर कांड से सनसनी
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 11:46 AM IST
fake kinnar
fake kinnar

घर लौटने के लिए रुपयों की कमी पड़ी तो चार साथियों ने धर लिया किन्नर का रूप घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ तो पकड़ा गया

जयपुर। घर जाने के लिए रुपयों की कमी आने पर चार युवकों ने महिलाओं के कपड़े पहन कर किन्नर का रूप धारण किया और बधाई लेने एक महिला के घर पर पहुंच गए। बधाई में जब महिला से उन्हें सात सौ रुपए दिए तो किन्नर बने युवकों को नागवार लगा और वे महिला से छेड़छाड़ पर उतर आए।

युवकों ने महिला के बेटे को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके बाकी तीन साथी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर श्यामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि बदमाश व उसके चार साथी जयपुर से मध्यप्रदेश जा रहे थे किराए से रुपए कम पडऩे पर उन्होंने किन्नर का रुप धारण कर लिया।

पुलिस के अनुसार निर्माण नगर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने उसके मकान की बेल बजाई। बाहर निकलकर देखा तो दो किन्नर गेट पर खड़े थे और उनके दो साथी बाइक के पास बाहर सड़क पर खड़े थे। उन्होंने बधाई के रुपए मांगे तो उसने उन्हें दो सौ रुपए दे दिए।

इस पर उन्होंने बधाई की राशि कम बताई तो उसने पांच सौ रुपए और दे दिए। इसके बाद किन्नरों ने पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेने वह अंदर गई तो किन्नर भी मकान में घुस आए और वहां पर खड़े उसके दो साल के बेटे को धक्का मारा और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। इस पर वह चिल्लाने लगी और उसने एक किन्नर को दबोच लिया, जबकि उसके बाकी साथी वहां से भाग गए। चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और किन्नर रुपी युवक की जमकर धुनाई करने के बाद उसे श्याम नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच अधिकारी एसआई हेमलता ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश छब्बीस वर्षीय लक्ष्मण मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ जयपुर किसी काम से आए थे। वापस मध्यप्रदेश लौटने के लिए उनके पास रुपए नहीं थे तो उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहन कर किन्नर का रूप धारण कर लिया। इसके बाद उन्होंने सड़क व चौराहों पर बधाई मांगना शुरू कर दिया। बधाई मांगते हुए वे निर्माण नगर पहुंच गए। यहां पर महिला ने छेड़छाड़ करने पर आरोपित को दबोच लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। बदमाश से पूछताछ करउसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल बदमाश के बाद पकड़ से दूर है। मामला कल शाम तीन से चार बजे के बीच का है। लक्ष्मण व उसके साथी ट्रेन से मध्यप्रदेश लौटना चाह रहे थे। आज महिला के पर्चा बयान लिए जा रहे है। इसके बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप