जयपुर

असली TTE के हत्थे चढ़ा नकली टीटीई तो ऐसे खुली पोल, यूनिफार्म पहन कर करता था टिकट चैक

Jaipur News : राजधानी जयपुर में मंगलवार को असली टीटीई के सामने नकली टीटीई आ गया। फिर ऐसे खुली पोल...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 10:42 AM IST
Feature image

राजधानी जयपुर में मंगलवार को सुबह एक अजीब मामला सामने आया। जहां जयपुर जंक्शन पर एक फर्जी टिकट चैकिंग स्टाफ के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात है कि वह ट्रेन की बजाय स्टेशन से बाहर निकलते वक्त पकड़ा गया।

इस संबंध में जयपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के.के. मीणा ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार सुबह स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों की टिकट चैकिंग हो रही थी। इस दौरान शिवपुरी निवासी आरोपी रिंकू पाल से स्टाफ ने टिकट मांगी तो उसने खुद को टिकट चैकिंग स्टाफ बताया।

उसने टीटीई की ड्रेस भी पहन रखी थी। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुद को फर्जी टीटीई होना स्वीकार किया। उसके बैग की तलाशी में फर्जी आइडी कार्ड मिला। वह कोटा से आया था और उसने यात्रियों के टिकट चैक करने की बात बताई। इसके बाद उसे आरपीएफ को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
17 Jul 2024, 10:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप