जयपुर

SMS Hospital में परेशान परिजन ने डॉक्टर को पीटा, टूटी कोहनी, झगड़े को लेकर पुलिस कर रहीं जांच

आर्थोपेडिक के रेजिडेंट के साथ यह वारदात हुई है। उनके साथ मरीज के परिजन ने जमकर मारपीट की है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2024

जयपुर। एसएमएस अस्पताल में आज सुबह रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना ट्रोमा सेंटर इमरजेंसी में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी परिजन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :

जार्ड के अध्यक्ष डॉ मनोहर सियोल ने बताया कि आर्थोपेडिक के रेजिडेंट के साथ यह वारदात हुई है। उनके साथ मरीज के परिजन ने मारपीट की है। जिसकी वजह से उनकी कोहनी डिसलोकेट हो गई है।

यह भी पढ़ें

डॉ सियोल ने बताया कि रेजिडेंट की ओर से काम किया जा रहा है। अब तक कार्य बहिष्कार जैसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन आगे बैठक करके तय किया जाएगा कि क्या करना है।

यह भी पढ़ें

वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई रामकेश मीणा ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
25 Sept 2024 11:55 am
Published on:
25 Sept 2024 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर