जयपुर

Farmers Relief Scheme: ऋण का सिर्फ 25% जमा करें और ब्याज से पूरी राहत पाएं,किसानों के लिए सुनहरा मौका

CM Bhajanlal Sharma: भजनलाल सरकार की बड़ी घोषणा, कर्ज से दबे किसानों को मिला नया जीवन, 30 जून आखिरी तारीख, चूक गए तो नहीं मिलेगा दोबारा मौका।
less than 1 minute read
Jun 13, 2025
cm bhajanlal sharma
Photo- CM Bhajanlal Sharma X Handle

Rajasthan Government Scheme: जयपुर। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना-2025-26 किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। सरकार ने किसानों के उस दर्द को समझा है, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं, मौसम की मार और फसल रोगों के कारण किसान समय पर ऋण चुका नहीं पाता और भारी ब्याज तले दबता चला जाता है।

इस योजना के अंतर्गत यदि कोई किसान अपने अवधिपार ऋण का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा जमा करता है, तो उसे पूरे ब्याज और दण्ड ब्याज से राहत दी जाती है। इससे वह दोबारा ऋण लेने का पात्र बन जाता है और आर्थिक दुष्चक्र से बाहर निकलकर मुख्यधारा में लौट सकता है।

जोधपुर में राहत की मिसाल

इस योजना का प्रभाव जोधपुर जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड से अब तक 36 किसानों को कुल 62.41 लाख रुपए की ऋण राहत प्रदान की जा चुकी है। इन किसानों ने अपेक्षाकृत कम राशि जमा कर ब्याज और दंड से मुक्ति पाई, जिससे उन्हें नए सिरे से खेती और आजीविका संवारने का मौका मिला।

30 जून तक अवसर

राज्य सरकार ने किसानों से कहा है कि वे 30 जून 2025 तक वे अपने अवधिपार ऋण का न्यूनतम 25 प्रतिशत भाग जमा कर इस योजना का लाभ लें और अपने आर्थिक भविष्य को संवारें। यह योजना न सिर्फ ऋण राहत देती है, बल्कि किसानों में आत्मविश्वास भी लौटाती है, जिससे वे फिर से मजबूती के साथ खेती में जुट सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

Updated on:
13 Jun 2025 09:10 am
Published on:
13 Jun 2025 09:10 am
Also Read
View All
दिल्ली आंदोलन के बाद जयपुर लौट रहे CJP के आशुतोष रांका बोले- जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे

Patrika Exclusive: राजस्थान में कागजी निकली हरियाली! लगाए 11.57 करोड़ पौधे, सत्यापन में मिले केवल1.69 करोड़

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास हटेंगे या रहेंगे? PM मोदी करेंगे फैसला! जयपुर से दिल्ली तक हलचल अचानक तेज़

Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट