इस योजना के माध्यम से बारिश के समय व्यर्थ बह जाने वाला कीमती पानी अब संरक्षित होकर जनता के लिए अमृत समान बन जाएगा। यह पानी न केवल पीने योग्य होगा, बल्कि खेती और उद्योगों को भी नया जीवन देगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और कृषि विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।