Heatwave Alert Rajasthan: राजस्थान में मौसम ने फिर एक बार अपना तीव्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के पश्चिमी भागों में आगामी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही वहां तीव्र हीटवेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है।