जयपुर

क्रिकेट खेलने की बात पर झगड़ा, तलवारें और सरिए चले, कई चोटिल

Jaipur News: दोनों पक्ष के आमने सामने होने से तीन लोग चोटिल हो गए।
less than 1 minute read
Oct 24, 2023
police
police

Jaipur news: बच्चों के क्रिकेट खेलने की मामूली बात पर इतना बवाल हुआ कि पूरी रात पुलिस को तैनात रहना पड़ा। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर है। दोनो पक्षों की ओर से कुछ लोगों को हिरासत में भी लेने की सूचना है। दोनो पक्षों ने पुलिस को देर रात शिकायतें भी दी हैं। दोनो पक्ष एक ही समाज के हैं। मामले की जांच चौमू थाना पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रावण गेट नागौरियों के मोहल्ले में समुदाय विशेष के दो पक्षों में बच्चों में क्रिकेट खेलने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। कल शाम घरों के बाहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान पहले तो बच्चों में विवाद हुआ। दोनो पक्षों के बच्चों ने एक दूसरे को पीट दिया। उसके बाद जब परिजनों तक बात पहुंची तो दोनो पक्षों के करीब तीस से भी ज्यादा लोग सड़कों पर आ गए और एक दूसरे पर तलवारों और सरियों से हमला बोल दिया।

दोनों पक्ष के आमने सामने होने से तीन लोग चोटिल हो गए। एसीपी सुजीत शंकर और थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर मामला शांत करवाया। इसके बाद मौके पर पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। इसके बाद से इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौमू पुलिस ने बताया कि एहतियातन मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। दोनो पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने में भी बुलाया गया है।

Published on:
24 Oct 2023 02:05 pm
Also Read
View All
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें