जयपुर

Rajasthan Budget 2025: चुंदड़ी साड़ी पहन कर दूसरा बजट पेश कर रही है वित्त मंत्री दिया कुमारी, जानिए इसका खास संदेश

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दिया कुमारी के साथ वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
less than 1 minute read
Feb 19, 2025
Feature image

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा के पटल पर अपना दूसरा पूर्ण बजट 2025-26 पेश किया। राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करने के लिए जब विधानसभा पहुंचीं तो हाथ में सूटकेस और चुंदड़ी की साड़ी पहने नजर आई।

उन्होंने लाल और सफेद कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। इस दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी के साथ वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे। चुंदड़ी राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है और इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। पिछली बार उन्होंने लहरिया साड़ी पहन कर बजट भाषण दिया था।

चुंदड़ी साड़ी के लिए राजस्थान का जयपुर देशभर में प्रसिद्ध

राजस्थानी संस्कृति में चुंदड़ी की साड़ियां पहनने का लंबा इतिहास रहा है, क्योंकि तीज-त्योहारों पर ज्यादातर चुंदड़ी की साड़ियां ही पहनी जाती है। इन साड़ियों में बंधनी, बंधेज और लहरिया प्रिंट का विशेष रूप से इस्तेमाल होता है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाता है। चुंदड़ी की साड़ी विशेष रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं। इस प्रिंट की साड़ी के लिए जयपुर देशभर में पहचाना जाता है।  

Updated on:
19 Feb 2025 01:04 pm
Published on:
19 Feb 2025 12:29 pm