जयपुर

घर में छोटे बच्चों को अकेला पाकर पड़ोसी ने नाबालिग से की छेड़छाड़, भाई-बहन ने पकड़ा तो दी जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने की तीनों भाई बहनों से छेड़छाड़, करधनी स्कीम कालवाड़ की घटना, तीनों बच्चों की उम्र नौ से तेरह साल के बीच।

2 min read
Feb 06, 2018
 FIR against man who forcibly entered a minor's house and molested her

जयपुर। राजधानी में आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ व रेप के मामले सामने आ रहे हैं। लड़किया अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। शहर में छोटे बच्चों को घर पर अकेला छोडऩा भी सुरक्षित नहीं रह गया है। हमेशा मन में यह डर बना रहता है कि पता नहीं बच्चों के साथ कब कौन सी घटना घटित हो जाए। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है। हाल ही में छोटे बच्चों को घर पर अकेला पाकर एक पड़ोसी युवक की नियत डोल गई।पड़ोसी ने घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बालिका का उसके भाई व बहन ने बचाव किया तो आरोपित ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की और उनके साथ मारपीट की। बच्चों के चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गए, यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकला। घटना करधनी स्कीम कालवाड़ की है। घर पर मौजूद बच्चों की उम्र नौ से तेरह साल के बीच है। घटना के सम्बंध में विधवा महिला ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों से बच्चों के साथ लगातार अपराध की वारदातें बढ़ रही है। बच्चों को अपने और पड़ोसी की गंदी नजरों से बचाना मुश्किल होता जा रहा है। पुलिस के अनुसार कालवाड़ निवासी एक विधवा महिला ने मामला दर्ज करवाया कि तबीयत खराब होने पर वह डॉक्टर को दिखाने गई थी। पीछे से पड़ोसी जयराज घर में घुस आया और उसकी बड़ी बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी है। इस पर उसकी छोटी बहन व भाई ने बीच-बचाव किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घर के पास जमा होने लगे तो आरोपित वहां से भाग निकला। महिला को घटना का पता डॉक्टर के यहां से घर लौटने पर लगा। घर लौटने पर बच्चे रोने लगे। पूछने पर उन्होंने सारी घटना बताई। इस पर पीडि़ता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से बच्चे बुरी रह से डरे सहमे हुए है। आरोपित ने बच्चों को घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

Published on:
06 Feb 2018 12:07 pm