जयपुर

जयपुर में महिला चिकित्सालय में लगी आग, मची अफरा तफरी, लैब में बड़ी संख्या में जल गए सैंपल और जांच रिपोर्ट्स

राजधानी जयपुर में आज सुबह सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में आग लग गई।

2 min read
Jun 22, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सुबह सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में मरीजों में दहशत फैल गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर अस्पताल प्रशासन की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। मामला आज सुबह करीब चार बजे का है। जहां अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी। यहां पर बायोकेमेस्ट्री लैब में आग लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका।

जल गए बड़ी संख्या में सैंपल और रिपोर्टे…

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी लैब जलकर राख हो गई। इस लैब में बड़ी संख्या में महिला मरीजों के सैंपल थे। जो आग में जल गए। इसके साथ ही लैब में कंप्यूटर, फ्रीज व अन्य सभी सामान जल गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में मरीजों की सैंपल रिपोर्ट्स भी जलने की सूचना है। बॉयोकेमेस्ट्री लैब में कोलेस्ट्रोल, शुगर, लीवर की जांच, किडनी की जांच आदि के सैंपल होते है।

एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग…

महिला चिकित्सालय में अलसुबह आग लगी। प्रांरभिक तौर पर सामने आ रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। सुबह के समय एसी का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। पहले किसी को अस्पताल में आग के बारे में मालुम नहीं चला। लेकिन जब धीरे धीरे लैब से धुआं निकलने लगी तब जाकर लोगों को आग के बारे में मालुम चला।

जानकारी देने से बचते रहे जिम्मेदार…

अस्पताल में लैब में आग लगने के मामले में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ आशा वर्मा से जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिम्मेदार आग लगने के मामले में जवाब देने से बचते हुए नजर आए। क्योंकि आग कैसे लगी और कितने सैंपल और कौन—कौनसे सैंपल जले। ऐसे कई सवालों के जवाब देने से अधिकारी बचते हुए दिख रहे है।

Published on:
22 Jun 2024 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर