
जयपुर। दो मकानों के बीच बनी गली में जमा कचरें में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इससे मकान में रहे लोगों की जान सांसत में आ गई। दोनों मकानों में रह रहे लोग अपनी जान बचाकर मकान से बाहर आ गए। घटना की सूचना पर सोड़ाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक दमकल की मदद से करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद दोनो मकानों के मालिक आपस में झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया।
पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे वेंकटेश्वर कॉलोनी में दो मकानों के बीच बनी गली में जमा कचरें में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें मकानों की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। मकानों में रह रहे लोग अपनी जान बचाकर बाहर भाग निकले। आग लगने की घटना के बाद बाबूसिंह व यतेंद्र आपस में लडऩे लगे। यह देखकर काॅलाेनीवासी जमा हाे गए आैर पुलिस काे घटना की जानकारी दी। कचरा जलने की बात काे लेकर दाेनाें में जमकर लात-घूसे भी चले।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और फिर झगड़ा कर रहे दोनों मकान मालिकों को समझा-बुझाने का प्रयास किया। मामला बढता देखकर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों को अरेस्ट कर लिया। लाेगाें ने दाेनाें पडाैसियाें काे समझाने का प्रयास किया। आग से गली में जमा पूरा कचरा जल कर स्वाहा हाे गया। आग से दाेनाें मकानाें की दीवाराें काे भी हल्का नुकसान पहंचा है। धुंए से मकान की दीवारें काली हाे गर्इ आैर अंदर रखा सामान पर भी राख जम गर्इ। पुलिस भी कचरें में आग लगने की बात काे लेकर पडाैसियाें काे झगडा करता देखकर हतप्रभ रह गर्इ।