जयपुर

शॉर्ट सर्किट से हुए धमाके, बिजली मीटरों की वजह से..

जयपुर में रविवार को दूसरे दिन लगातार आग लगने का मामला सामने आया। यह आग बिजली के मीटरों में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी। बिजली मीटरों में शार्ट सर्किट के कारण लगातार धमाकें हुए। जिसकी वजह से बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। एक बारगी लोग दहशत में आ गए। बाद में लोगों ने आग पर काबू पाया।
less than 1 minute read
Feb 16, 2020
Fire on second day in Jaipur, big accident averted
Fire on second day in Jaipur, big accident averted

जयपुर में रविवार को दूसरे दिन लगातार आग लगने का मामला सामने आया। यह आग बिजली के मीटरों में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी। बिजली मीटरों में शार्ट सर्किट के कारण लगातार धमाकें हुए। जिसकी वजह से बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। एक बारगी लोग दहशत में आ गए। बाद में लोगों ने आग पर काबू पाया।

बता दे..यह घटना कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सीटी में हुई। मंगलम सीटी स्थित एस आर बिल्ड होम में रविवार सुबह बिजली मीटरों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पार्किंग में लगे मीटरों में आग लगने के बाद लगातार चिंगारियां उठकर दूर गिरती रहीं। इसके साथ लगातार धमाके होते रहे। धमाकों की आवाज सुनकर एकबारगी बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। बाद में मालूम चला कि बिजली मीटरों में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।

बता दे..पार्किंग में लगे बिजली मीटरों में आग के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि जिस समय बिजली मीटरों में आग लगी, उस समय पार्किंग में अन्य वाहन खड़े थे। बिजली मीटरों से आग की चिंगारियां धमाके के साथ उछलकर वाहनों के पास जाकर गिर रहीं थी। जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन लोगों ने समय पर वाहनों को पार्किंग से बाहर निकाला। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलने पर वार्ड पंच वीपी सिंह मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, इस संबंध में कालवाड़ एईएन बीआर चौधरी ने बताया कि उन्हें जेईएन ने इस मामले की जानकारी दी है। जिसके बाद उन्होंने मीटरों को बदलने के लिए निर्देश दिए है।

Updated on:
16 Feb 2020 07:26 pm
Published on:
16 Feb 2020 07:26 pm
Also Read
View All
Jaipur Nagar Nigam Election Campaign: सुबह से शाम तक गलियों में घूमे प्रत्याशी, जानें वार्डों में कैसा रहा प्रचार का जोर?

जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भीतरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें