जयपुर

पहले विधि विश्वविद्यालय का जमवारामगढ़ में बनेगा कैंपस

प्रदेश के पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय ( Dr. Bhimrao Ambedkar Law University ) का संचालन जमवारामगढ़ में किया जाएगा।

less than 1 minute read
Jun 15, 2020
पहले विधि विश्वविद्यालय का जमवारामगढ़ में बनेगा कैंपस

जयपुर
Dr. Bhimrao Ambedkar Law University : प्रदेश के पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय ( Dr. Bhimrao Ambedkar Law University ) का संचालन जमवारामगढ़ में किया जाएगा। यहां इस विश्वविद्यालय के लिए स्थाई कैंपस बनवाने की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी (Higher Education Minister Bhanwar Singh Bhati ) , मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक गोपाल मीना और डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ( Dr. Dev Swaroop Vice Chancellor of Dr. Bhimrao Ambedkar Law University ) ने जमवारामगढ़ स्थित अंबेडकर पीठ का दौरा किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजनारायन शर्मा भी मौजूद रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का विधिवत उदघाटन करेंगे। संभावना है कि यह विवि नए शैक्षणिक सत्र से अपना कामकाज भी शुरू कर देगा। प्रदेश के सभी विधि महाविद्यालय भी इससे सम्बद्ध हो जाएँगे। इस विधि विश्वविद्यालय का एक अस्थाई कार्यालय शहर में भी रहेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार ने अपने पूर्व कार्यकाल में राज्य में विधि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन भाजपा सरकार के समय इस विधि विश्वविद्यालय को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर फिर से डॉ अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत इस विधि विवि के शीघ्र ही सुचारू रूप से संचालन को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसलिए यूजीसी के साथ ही उच्च शिक्षा में लंबा कार्यानुभव रखने वाले डॉ देवस्वरूप को इस विवि का कुलपति नियुक्त कर कमान सौंपी गई है। डॉ देवस्वरूप इससे पहले प्रदेश के सबसे पुराने राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व निभा चुके हैं।

Published on:
15 Jun 2020 05:58 pm
Also Read
View All