जयपुर

IPL 2024 : जयपुर में आईपीएल का पहला मुकाबला 24 मार्च को, राजस्थान व लखनऊ टीम होगी आमने—सामने

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 10:38 AM IST
ipl_2024.jpg

जयपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी जयपुर में 24 मार्च से आईपीएल के मुकाबलों की शुरूआत होगी। इस बार जयपुर में पांच मुकाबले खेले जा सकेंगे। जबकि असम के गुवाहाटी में भी राजस्थान रॉयल्स अपने मुकाबले खेलेगी। फिलहाल तीन मुकाबले टूर्नामेंट में घोषित किए जा चुके हैं। बाकी की घोषणा भी जल्द होने वाली हैं। इससे पहले ही टिकटों की मारामारी भी देखी जा रही है। गुलाबी नगर में आईपीएल मुकाबलों को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए एसएमएस स्टेडियम ग्रांउड को आकर्षक पिंक थीम पर सजाया जा रहा हैं। स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स और दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक विशेष मंच भी तैयार किया जा रहा हैं। इन मुकाबलों को खास बनाने के लिए कल्चरल परफोर्मेंस और वीआईपी गेस्ट के तौर पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत कई हस्तियों को मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया गया हैं।

बता दें कि राजस्थान क्रिकेट संघ में विवाद और प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आईपीएल होने जा रहे है। पहले मैच आयोजन आरसीए कराता था। लेकिन अब सरकार के साथ मिलकर मैचों का आयोजन हो रहा है।

खिलाडियों का जयपुर पहुंचना शुरू..

राजस्थान रॉयल्स के खिलाडियों का जयपुर पहुंचना शुरू हो चुका है। इन दिनों रॉयल्स टीम आरसीए अकादमी पर अभ्यास सत्र में पसीना बहा रही हैं। आरआर के प्लेयर्स की बात की जाए तो यजुवेंद्र चहल,आर अश्विन, जयसवाल,ध्रुव जुरेल,संजू सैमसन,आवेश खान,नांद्रे बर्गर,शिमरोन हैटमायर, ट्रेंट बोल्ट जयपुर आ चुके है।

राजस्थान और लखनऊ के बीच पहला मुकाबला होगा..

राजस्थान का पहला मुकाबला एसएमएस स्टेडियम पर लखनउ सुपर जाइंट्स के साथ 24 मार्च को एसएमएस स्टेडियम पर होगा। यहां आरआर का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। मगर पिछले साल जयपुर के स्टेडियम पर राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में लखनउ टीम हावी रही थी। आईपीएल में आरआर और लखनऊ तीन बार आमने-सामने रहे हैं। इसमें राजस्थान ने दो मुकाबलों में जबकि लखनऊ ने एक मैच जीता है।

Published on: