जेडीए शहर के बाहरी क्षेत्र में पांच नई लैंड पुलिंग योजनाओं को लाने की तैयारी कर रहा है। लैंड पुलिंग योजना को लेकर जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जयपुर के सुनियोजित और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से पांच योजनाएं प्रस्तावित की गईं।
जयपुर. जेडीए शहर के बाहरी क्षेत्र में पांच नई लैंड पुलिंग योजनाओं को लाने की तैयारी कर रहा है। लैंड पुलिंग योजना को लेकर जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जयपुर के सुनियोजित और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से पांच योजनाएं प्रस्तावित की गईं।
बैठक में जोन-14 में हरे कृष्ण मार्ग (महल रोड) के तहत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधानी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा और विमलपुरा (तहसील सांगानेर) में लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पुलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त जोन-8 के सांगानेर, जोन-10 के बस्सी तथा जोन-12 के कालवाड़ क्षेत्र में एक-एक लैंड पुलिंग योजना प्रस्तावित की गई हैं। 47 फीसदी मिलेगी काश्तकारों को भूमि, नक्शा किया अनुमोदित
टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा, बरखेड़ा और चंदलाई में प्रस्तावित लैंड पूलिंग योजना में काश्तकारों को अब 45 की बजाय 47 फीसदी काश्तकारों को भूमि की जाएगी। यह योजना 163 हेक्टेयर भूमि में विकसित की जा रही है। जेडीए ने योजना का नक्शा अनुमोदित कर दिया है। और स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास फाइल भेजी है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य सरकार से योजना की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद जेडीए योजना क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास कराएगा।
ये काम कराएगा जेडीए
-पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर-डिस्पेंसरी, धार्मिक स्थल सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।