जयपुर

जगमोहनपुरा में निकाली ध्वज यात्रा

Jul 30, 2026
Rajasthan

निवाई. उपखंड क्षेत्र के गांव जगमोहनपुरा में बुधवार की सुबह गाजेबाजे के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में खुशहाली व महामारी के प्रकोप से आमजन को बचाने के संकल्प को लेकर ग्रामीण रामधुनी करते हुए ध्वज यात्रा निकाली। ध्वज यात्रा गांवों के मुख्य मार्ग से होकर देवभूमि पर पहुंची। जहां पूजन और महाआरती कर ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रहलाद, रामकिशन, रमेश, शिवराज, महेश, रामलाल, दयाराम, रमेश, गंगासहाय दिनेश, गिर्राज कमलेश कई ग्रामीण मौजूद थे।
फोटोकेप्शन
एनई2907सीबी-निवाई. गांव जगमोहनपुरा में ध्वज यात्रा निकालते ग्रामीण।

Updated on:
30 Jul 2026 06:01 am
Published on:
30 Jul 2026 06:01 am